हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: हरदोई। बेनीगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसेंन निवासी बृजेश अपनी ससुराल बघौली थाना क्षेत्र के देवगन गांव में रहते थे। परिजनों के मुताबिक, बृजेश काफी समय से बीमार चल रहे थे और बीमारी से परेशान थे। बुधवार सुबह वह घर से बिना बताए निकल गए। बताया जाता है कि इसी दौरान उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। बृजेश अपने पीछे पत्नी और पांच साल के बेटे पप्पू को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...