हरदोई, सितम्बर 9 -- Hardoi News: हरपालपुर। बेहटा रम्पुरा गांव में नाली के पानी के निकास को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल क्षेत्र पंचायत सदस्य के बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। घटना छह सितंबर की है। गांव निवासी रामलखन और रामकिशोर के बीच नाली के पानी को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमादेवी और उनका बेटा धीरेंद्र गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया। वहां से नाजुक हालत में उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज और बाद में धीरेंद्र को लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान छह सितंबर की शाम धीरेंद्र की मौत हो गई। मृतक के पिता रामलखन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामकिशोर, रेखा समेत...