Hardoi News: बीडीओ को सामुदायिक शौचालय में मिले कंडे
हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: सांडी। विकासखंड की ग्राम पंचायत अंटवा में मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितताओं के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस बीच नई बीडीओ अस्मिता सेन ने गांव का निरीक्षण किया तो प्रस्तावित रिकवरी वाली चकरोड के पुराने होने की पुष्टि के साथ ही लाखों रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालय में कंडे भरे मिले। बीडीओ ने संबंधित कमियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामसभा अंटवा निवासी छोटे सिंह ने तत्कालीन बीडीओ काजल से शिकायत कर ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक पर मनरेगा कार्यों में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। इसके बाद आठ अप्रैल को तत्कालीन बीडीओ, जेई करन सिंह और एपीओ सुरेंद्र यादव ने जांच की थी। जांच में पुरानी चकरोड को नया दिखाने, नदी किनारे प्रस्तावित बंधा निर्माण न मिलने तथा एक ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.