हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: हरदोई। बीएसए प्रभात मिश्र ने संडीला ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल खौसीखेड़ा की सहायक अध्यापक रिचा वर्मा को निलंबित करने की कार्रवाई की है। जारी आदेश में बीएसए ने कहा खंड शिक्षा अधिकारी ने भेजी रिपोर्ट में बताया कि एसडीएम कायार्लय के पत्र पर रिचा वर्मा की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई गई थी। उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए सहमति दी। बाद में ड्यूटी नहीं की। एसडीएम ने संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के लिए निर्देशित किया। इके बावजूद बीएलओ ड्यूटी नहीं की। मामले की जांच के लिए बीईओ टड़ियांवा प्रभाकर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...