Hardoi News: बिलग्राम में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारे लगे
हरदोई, अगस्त 12 -- Hardoi News: बिलग्राम। बुधवार को बिलग्राम कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुभाष पार्क से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा सुभाष पार्क से शुरू होकर पीपल चौराहा समेत नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राठौर, जिला मंत्री दीपा विश्वास, शैलेंद्र राठौर, नीरज गुप्ता, मंगत राम समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। बीआर इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: बहेड़ी में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकली सुरक्षा और यातायात व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.