हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: बिलग्राम। एक बार फिर किसानों की खेती पर खाद का संकट आ गया है। फसलों में डालने के लिए पयार्प्त खाद उपलब्ध नहीं है। सरकारी खाद केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया, एनपीके और डीएपी नहीं मिल पा रही है। डीएपी का तो पता ही नही है। किसान लाइन लगाकर एक दो बोरी के लिए चिरौरी कर रहे है। किसानों को एक दो बोरी से संतोष करना पड़ रहा है। बिलग्राम तहसील क्षेत्र के हजारों की संख्या में किसान खाद के लिए परेशान घूम रहे हैं। स्टोर पर खाद की कमी हो गई है। प्राइवेट दुकानों में दुकानदारों ने भी खाद के दाम मनमाने कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: निर्धारित दर पर यूरिया बिक्री का निर्देश बिलग्राम के सरकारी केंद्र पसनेर के प्रभारी छोटेलाल का कहना है कि उनके पास खाद उपलब्ध ही नहीं है। ऐसा ही अन्य केंद्र वाले कह रहे हैं। पीसीए...