हरदोई, सितम्बर 19 -- Hardoi News: पिहानी। भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती से लोगों का बुरा हाल है। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बेपटरी विद्युत आपूर्ति से बेहाल हो रहे हैं। भाकियू सम्राट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सीएम को संबोधित ज्ञापन जेई राभा को सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि पिहानी, राभा, चठिया,गोपामऊ,आलमनगर और हरियावां पावर हाउस के तहत करीब दो लाख लोग बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। 132 केवी की सप्लाई सीधे पिहानी उपकेंद्र को नही मिल पाने के कारण आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है जिसका खामियाजा आम जनता अजुत किसान को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल इन दिनों 33 केवी लाइन में फाल्ट के चलते आए दिन गुल हो रही बिजली और रोस्टिंग के नाम पर कटौती से लोगो का बुरा हाल है। उमस भरी गर्मी में लोकल फाल्ट भी ...