Hardoi News: बिजली व्यवस्था को लेकर भाकियू का पावर हाउस पर धरना
हरदोई, जुलाई 15 -- Hardoi News: अतरौली। क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था और कर्मचारियों के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) ने बुधवार को जखवा पावर हाउस पर चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों को हटाने, जर्जर बिजली लाइनों की तत्काल मरम्मत कराने और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। धरने के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। बाद में अतरौली इंस्पेक्टर शिवाकांत पांडेय के समझाने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। पदाधिकारियों ने एसडीओ संडीला विद्युत राजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष सुशील चौहान और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि एसएसओ, लाइनमैन उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करते हैं। अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने जेई पर भी शिकायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.