हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: सांडी। नवाबगंज पूर्वी में बिजली मीटर की जांच करने पहुंची टीम के साथ मारपीट और मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी मेहराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को बिजली विभाग की टीम उपखंड अधिकारी सुनील कुमार प्रभात और जेई मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में मीटर की जांच करने गई थी। आरोप है इस दौरान तारिक, मेहराज समेत दो अज्ञात लोगों ने टीम के साथ गालीगलौज और मारपीट की थी। मारपीट में उपखंड अधिकारी और टीम के सदस्य पंकज कुमार के कपड़े फट गए थे। पंकज का मोबाइल छीनने का आरोप लगाया गया था, जिसे बाद में थाना परिसर में वापस कर दिया गया था। उपखंड अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक ने बता...