हरदोई, अक्टूबर 29 -- Hardoi News: बेहटा गोकुल। जरारा गांव में बुधवार दोपहर मजार पर बिजली का तार सही करते समय करंट से युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया है। जरारा गांव निवासी इशरत (35) पुत्र असरत अली बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के दक्षिण स्थित मजार पर बिजली का तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पिता असरत अली ने बताया कि बिजली का तार सही करते समय बेटे को करंट लग गया था। परिजनों के मुताबिक इशरत की शादी करीब नौ साल पहले मुरादाबाद के गांव फत्तेपुर में हुई थी। उसके दो बेटे हैं। युवक की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...