हरदोई, जुलाई 5 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। जुलाई की भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती और बार-बार आने वाले लोकल फॉल्ट से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। दिन में घंटों बिजली गुल रहने और रात में ट्रांसफार्मर व लाइन फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। नगर के मोहल्ला गोवर्धनपुर में गली के भीतर बिजली का खंभा गिर जाने से आधी रात से करीब 12 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय निवासी ललित कुमार, राकेश, जयलाल, प्रमोद रामदास और मयंक त्रिवेदी ने बताया कि भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न रहने से बुजुर्ग, बच्चे और बीमार सबसे अधिक प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: रात में कटौती, दिन में ट्रिपिंग से बेहाल हैं बिजली उपभोक्ता रात...