हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। स्पॉट बिलिंग के दौरान मीटर रीडर सुपरवाइजर और रीडर से मारपीट के मामले में पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। मल्लावां के इसरापुर निवासी मीटर रीडर सुपरवाइजर अभिनय श्रीवास्तव और मुरौली कठेरियान निवासी मीटर रीडर प्रतीक दीक्षित शनिवार दोपहर मोहल्ला सराममुल्लागंज में स्वर्गीय गुलामनबी के परिसर में लगे मीटर की रीडिंग लेकर स्पॉट बिलिंग मशीन से बिल निकाल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गुलाम नबी के पुत्र शफी और पड़ोसी अयान ने गाली-गलौज करते हुए दोनों से मारपीट की। सूचना पर एसडीओ एसके प्रभात और जेई मुकेश गुप्ता थाने पहुंचे और पीड़ित कर्मियों से तहरीर दिलाई। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के...