Hardoi News: बिजली कर्मियों को पीटकर दस हजार रुपये छीनने का आरोप
हरदोई, अगस्त 18 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम मढिया बाबटमऊ में खराब ट्रांसफार्मर ठीक करने गए बिजली विभाग के संविदा कर्मियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। आरोप है हमलावरों ने कर्मियों से 10 हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़ित ने मल्लावां कोतवाली में तहरीर दी है। बिजली उपकेंद्र राघोपुर के संविदा कर्मी प्रमोद कुमार ने बताया मंगलवार को ग्राम मढिया बाबटमऊ में लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी सूचना उन्होंने अवर अभियन्ता को दी थी। इसी दौरान राहुल, अखिलेश निवासी मढिया ने उनके मोबाइल पर फोन कर लाइन चालू करने को कहा। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी। प्रमोद का आरोप है कि इसके बाद अखिलेश गाली-गलौज करने लगा, जब प्रमोद अपने सहकर्मी बृजेश के साथ ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा तो वहां राहुल, अखिलेश ने मिलकर दोनों को लात-घू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.