Hardoi News: बावन में हादसे में घायल ग्रामीण ने जान गंवाई
हरदोई, अगस्त 31 -- Hardoi News: बावन। लोनार थाना क्षेत्र के गांव रसूलापुर मोड़ के पास सोमवार की शाम हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गांव बावन निवासी विमलेश कुमार सक्सेना का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पत्नी विनीता ने बताया कि वह अपने पति विमलेश के साथ हरदोई गई थी। हरदोई से बाइक से आ रही थी। तभी ततोरा गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर मेरे पति घायल हो गए। उनको मैं ई-रिक्शा पर लेकर बावन जा रही थी, तभी रास्ते में मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक सड़क किनारे शव को उतारकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे बावन चौकी इंचार्ज वरुण शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया गया मृतक के दो बेटे हैं। चौकी इंचार्ज वरुण शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.