Hardoi News: बावन में धान की क्रॉप कटिंग, प्रति हेक्टेयर 60.51 कुंतल उपज
हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। खरीफ की फसल की उत्पादकता का वास्तविक आकलन करने के लिए तहसील सदर क्षेत्र के बावन गांव में शनिवार को जिलाधिकारी राहुल पांडेय की उपस्थिति में धान की क्रॉप कटिंग कराई गई। प्रयोग के दौरान धान की उपज 60.51 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई। क्रॉप कटिंग का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपन्न कराई जाए। क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े भविष्य की कृषि योजनाओं और फसल क्षतिपूर्ति के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी क्षेत्रों में कराए गए प्रयोगों के आंकड़े निर्धारित समय पर संबंधित पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में रैंडम आधार पर चयनित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.