Hardoi News: बालामऊ में ट्रेन से कटकर महिला की मौत
हरदोई, अगस्त 5 -- Hardoi News: कछौना। ग्राम बालामऊ में स्थित गौसगंज हाल्ट स्टेशन पर बकरियां चरा रही एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। बुधवार की शाम को शिवकली पत्नी स्व.भगवानदीन उम्र लगभग 50 वर्ष ग्राम बालामऊ से होकर गुजरी कानपुर ब्रांच लाइन के निकट बकरियां चरा रहीं थी। इसी बीच कानपुर से बालामऊ जंक्शन आ रही जम्मूतवी एक्सप्रेस की चपेट में आकर शिवकली की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन बदहवास नजर आए। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.