हरदोई, अगस्त 18 -- Hardoi News: सवायजपुर। तहसील परिसर में मंगलवार को नवांगत उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह ने तहसील के अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर परिचय और आपसी संवाद किया। एसडीएम शिवानी सिंह ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य एवं मधुर संबंध बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सभी के सहयोग से तहसील में कार्य का बेहतर वातावरण कायम किया जाएगा। दि ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राज प्रकाश चौहान ने कहा कि अधिवक्ताओं का मान-सम्मान सर्वोपरि है। तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी यदि अधिवक्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार और सहयोगात्मक रवैया रखें तो अधिवक्ता भी अपने संबंधों को निभाने में पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवागत एसडीएम के कार्यकाल में बार-बेंच के बीच बेहतर तालमेल और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिलेगा।बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय पा...