Hardoi News: बारिश से राहत ,बाजारों में भरा पानी बना आफत
हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। रविवार शाम हुई बारिश ने उमस से परेशान लोगों को राहत दी। वहीं शहर के बाजारों व आसपास के मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। ग्रामीण इलाकों में गड्ढेदार रास्ते में पानी भरने व कीचड़ हो जाने से भी लोग फिसलकर गिरते नजर आए। कलेक्ट्रेट परिसर भी पानी से उफनाया। यहां पंपिंग सेट चालू कराकर नाले का पानी दूसरे नाले में पहुंचकर जल निकासी कराई गई। राजकीय इंटरकालेज की वेदरशाला के प्रेक्षक रमेशचंद्र के अनुसार 11.2 मिली बारिश हुई। वहीं, लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही धान उत्पादक किसानों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। शाम करीब पांच बजे आसमान में बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के बाद काले बादलों ने बारिश शुरू कर दी। करीब बीस मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे अटल चौक के पास दुकानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.