हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जिलेभर में रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश रुक-रुककर जारी रही। इस बारिश से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। वहीं, धान की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बारिश बेहद फायदेमंद साबित हुई है। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से किसानों ने राहत महसूस की है। बारिश का दूसरा पहलू शहर और कस्बों की सड़कों पर देखने को मिला। कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों तथा वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काली माता मंदिर के निकट, जेल रोड, रोडवेज बस स्टैंड परिसर, अटल चौक, सिनेमा चौराहा, नघेटा रोड, जिंदपीर चौराहा, रेलवेगंज लोहा मंडी, मन्नापुरवा लखनऊ रोड, पिहानी चुंगी और स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे स्थित अकोहरापुरवा मोहल्ले सहित कई इलाकों में सड़कें कीचड़ से भर गईं। जलनिका...