हरदोई, अगस्त 23 -- Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। झमाझम बारिश के बाद जलभराव व कीचड़ के कारण राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कीचड़ होने के कारण यहां पर हालात ऐसे हो गए है कि यहां पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: पानी में डूबी राह, स्कूल पहुंचना बना चुनौतीजलभराव की समस्या आजादनगर, इंदिरानगर, कन्हईपुरवा, आशानगर, प्रगति नगर, प्रभानगर, आदि दर्जनभर मोहल्लों में जलभराव बरकरार है। शहर के आसपास एक लाख से अधिक की आबादी परिसीमन न होने का कहर झेल रही है। कच्चे रास्तों पर पानी भरा रहने से अब कीचड़ हो गया है। दुपिहया वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। पैदल आने जाने वाले भी परेशान हैं। वहीं मच्छर पनपने से बीमारी भी फैल रहीं हैं। जिम्मेदार बजट की कमी की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। बताते हैं कि ये मोहल्ले क...