हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: हरदोई। जिले में शनिवार को मौसम सुहावना रहा, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। दिनभर आसमान में करीब 70 प्रतिशत बादल छाए रहने के बावजूद वर्षा नहीं हुई। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह और रात का मौसम राहत भरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय हवा में 92 प्रतिशत और शाम को 83 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। अधिक नमी के कारण दिनभर उमस बनी रही और लोगों को पसीने व चिपचिपाहट का एहसास होता रहा। हालांकि तेज धूप नहीं निकलने से तापमान सामान्य से अधिक नहीं बढ़ा। दिनभर दक्षिण-पूर्व दिशा से करीब 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलती रहीं। इन हवाओं के चलते मौसम में कुछ राहत महसूस हुई, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस पूरी तरह ...