हरदोई, सितम्बर 7 -- Hardoi News: सवायजपुर। एसडीएम सवायजपुर शिवानी सिंह ने विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों का हाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर बाढ़ के हालात और गांवों की ओर बढ़ रहे पानी की स्थिति की जानकारी ली। एसडीएम ने अलीशेरपुरवा, बेहटा मुड़िया, सुदनीपुर, बरगदा पुरवा, अदनिया और झड़ापुरवा मजरा अरवल समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय जायजा लिया। ग्रामीण परिवारों को सबसे अधिक चिंता रोजमर्रा के जरूरी सामान, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं को लेकर है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आवागमन प्रभावित होने के साथ दैनिक जरूरत की वस्तुओं की उपलब्धता भी मुश्किल हो सकती है। यह भी पढ़ें- खतरे के निशान से 4.2 मीटर नीचे यमुना, तटवर्ती गांवों में बढ़ी सतर्कता एसडीएम शिवानी सिंह ने ग्रा...