हरदोई, अक्टूबर 13 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। बाढ़, अतिवृष्टि और चक्रवात से फसल क्षति झेलने वाले प्रदेश के नौ लाख से अधिक किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 493 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में धनराशि भेजी गई। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। सभागार में राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव सहित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सजीव प्रसारण देखा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: किसानों के खाते में पहुंचे 49...