हरदोई, जुलाई 22 -- Hardoi News: सण्डीला। कासिमपुर थाना क्षेत्र के हरदलमऊ बाजार में शराब के नशे में गाली देने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में युवक का पैर टूट गया। मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सण्डीला के अशरफ टोला निवासी दुर्गेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बड़ा भाई हरदेश कुमार 20 जून की शाम करीब चार बजे पैतृक गांव गौरिया कला जनपद उन्नाव जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में हरदलमऊ बाजार में पानी की बोतल लेने के लिए रुका था। आरोप है कि इसी दौरान ट्रैक्टर से अवकेश, आलोक और अमित समेत दो-तीन अन्य लोग वहां पहुंचे। अवकेश गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सभी ने हरदेश को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इससे उसका पैर ट...