हरदोई, जुलाई 21 -- Hardoi News: मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के भूमडैया गांव में दरवाजे पर बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दंपति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। घटना में दंपति को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता अनीता पत्नी अनिल ने बताया कि 19 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे वह दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान पति ने गांव के दीपू व महेंद्र से दरवाजे पर मोटरसाइकिल खड़ी न करने को कहा। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर दीपू, महेंद्र और फतेबहादुर ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...