हरदोई, जुलाई 13 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। महोलिया शिवपार निवासी जगदीश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक संख्या यूपी 30 बीक्यू 0571 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार 29 जून की शाम काली माता मंदिर से पूजा कर लौट रही उनकी पत्नी गुड़िया सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज व लापरवाही से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Munger News: बाइक के धक्के से बुजुर्ग महिला जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...