हरदोई, जुलाई 3 -- Hardoi News: माधौगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम तेरवा निवासी 50 वर्षीय रामस्वरूप गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे सड़क किनारे खड़े थे। तभी मल्लावां की ओर से कस्बे को आ रही बाइक की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार करीब तीन बजे इलाज के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ दिया। अविवाहित रामस्वरूप मेहनत मजदूरी करके भरण पोषण करते थे। भाई रामसहाय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। परिजनों की तहरीर के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...