हरदोई, अगस्त 2 -- Hardoi News: हरदोई। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर जिले की बिलग्राम और सवायजपुर तहसील क्षेत्र के एक सैकड़ा से अधिक गांवों में दिखने लगा है। यहां की खेतिहर जमीन पर कभी पानी भर जाता है तो कभी उतर जाता है। बीते एक सप्ताह से यह सिलसिला जारी है। अब बैराजों से तीन लाख 17 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसका असर सोमवार से दिखने लगेगा। इसे लेकर ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। फिलहाल खेतिहर जमीन पर फसल बोने की कवायद अटकी पड़ी है। बाढ़ का खतरा अभी नहीं है लेकिन घटता बढ़ता जलस्तर छिबरामऊ, तेरवा कुल्ली, गुलाबपुरवा, कटरी छोछपुर, जफरपुर, परसोला, जसरेनामऊ आदि क्षेत्र के गांवों के लोगों के लिए मुसीबत बना है। शुक्रवार को गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 1.53 लाख क्यूसेक, नरौरा बैराज से 1.63 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहां से बहता हुआ यह पानी जल्द...