हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: पिहानी। मोहल्ला मीरसराय में पुलिस के द्वारा मिशन शक्ति अभियान और बहू बेटी सम्मेलन के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारियां देते हुए उन्हें साइबर क्राइम के प्रति भी सतर्क किया गया। महिला कांस्टेबल माधुरी, कंचन राजपूत,कांस्टेबल प्रफुल्ल यादव ने साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताते हुए महिलाओं को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान कई महिलाओं ने उनसे सवाल भी पूछे जिसके जवाब विस्तार से दिए गए। यह भी पढ़ें- बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...