हरदोई, अगस्त 22 -- Hardoi News: सांडी। बहन की ससुराल सऊनी लेकर आए युवक की बाइक मकान के दरवाजे से चोरी हो गई। घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक व्यक्ति बाइक को पैदल ले जाता दिखाई दे रहा है। बिलग्राम क्षेत्र के करेहका निवासी रामकुमार 17 अगस्त को बाइक से अपनी बहन की ससुराल बरौली स्थित रामशंकर के घर सऊनी लेकर आया था। देर रात मकान के दरवाजे पर खड़ी उसकी बाइक गायब हो गई। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला तो उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक चोर बाइक को पैदल ले जाते दिखाई दिया। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...