हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: हरदोई। रक्षाबंधन के दिन बस स्टैंड पर महिला के गले से सोने की चेन चोरी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने गोरखपुर की एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के कब्जे से सोने की चेन भी बरामद हुई है। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि 29 अगस्त को दयावती देवी ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि बस स्टैंड पर अज्ञात व्यक्ति ने उनकी सोने की चेन चोरी कर ली। रक्षाबंधन होने के कारण बस स्टैंड पर काफी भीड़ थी। इसका फायदा उठाकर चेन चोरी की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में सुराग जुटाए। गिरफ्तार महिला की पहचान सुनीता पत्नी लाखन के रूप में हुई। वह मूलरूप से गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के डेमुसा गांव की रहने वाली है। वर्तमान में संडीला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा गांव स्थित भोला...