हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: संडीला। कस्बे के बस स्टैंड चौराहे पर भीड़भाड़ वाली बस में महिला के गले से चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान संगीता पत्नी राजेश निवासी चारबाग स्टेशन के पास झोपड़ी, आलमबाग, लखनऊ के रूप में हुई है। किसान टोला निवासी राधा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने मायके जा रही थी। बस में भीड़ के दौरान उसके गले में पड़ी लॉकेट वाली चेन अचानक गायब हो गई। शक होने पर उसने अपने पीछे खड़ी महिला को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चेन का लॉकेट बरामद हुआ। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्त...