हरदोई, अगस्त 31 -- Hardoi News: हरदोई। बस अड्डे पर ड्यूटी कर रही कोतवाली शहर पुलिस को कानपुर जा रही बस के पास जमीन पर सोने के कुंडल लावारिस हालत में पड़े मिले। पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ करने के साथ लाउडहेलर से घोषणा कराकर कुंडलों की स्वामिनी की तलाश शुरू की। प्रयास के बाद पुलिस ने महिला की पहचान कर कुंडल सुरक्षित वापस कर दिए। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि कुंडल थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम की रहने वाली महिला के थे। पुलिस ने तस्दीक के बाद कुंडल महिला को सौंप दिए। सामान वापस मिलने पर महिला ने पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की सराहना की। यह भी पढ़ें- शताब्दी एक्सप्रेस में छूटे बैग को जीआरपी ने बरामद कर महिला को सौंपा उन्होंने बताया कि बस अड्डे पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की सतर्कता से महिला का सामान वापस हो सका। महिला की पह...