Hardoi News: बढ़ने लगीं मच्छर जनित बीमारियां, रोज मिल रहे मलेरिया के संक्रमित मरीज
हरदोई, जुलाई 30 -- Hardoi News: हरदोई। बारिश, तेज धूप और उमस भरे मौसम के बीच जिले में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों तक वायरल बुखार और मच्छर जनित रोगों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हरदोई मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी इन दिनों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। मेडिकल कॉलेज में तैनात मेडिसिन विभाग के फिजिशियन डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। रोजाना जनरल फिजिशियन की ओपीडी में साढ़े चार सौ से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा वायरल बुखार के मरीज हैं। इसके अला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.