हरदोई, जुलाई 27 -- Hardoi News: पिहानी। सआदतनगर में भाकियू अराजनैतिक के तत्वावधान में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में डीएम को सम्बोधित तीस सूत्रीय ज्ञापन को सौंपते हुए 15 दिन में समाधान का कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किसान पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव श्यामू शुक्ला आदि ने किसानों की समस्याओ को रखते हुए उसके निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में मंसूरनगर,सआदतनगर,मनिकापुर,रसूलपुर, पण्डरवा किला आदि गांवो में बंद पड़ी साधन सहकारी समितियों का संचालन शुरू करते हुए किसानों को यूरिया,डीएपी,कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की गयी। ताकि उन्हें निजी दुकानो पर जाकर मंहगे दामों पर न खरीदना पड़े। यह भी पढ़ें- Hardoi News: डीएम से की माइनरों पर खड़ंजा बिछाने में धांधली की शिकायत...