Hardoi News: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवरात पार किया
हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: माधौगंज। ग्राम रूदामऊ गांव निवासी मनोज राठौर शुक्रवार को रक्षा बंधन त्योहार को लेकर पत्नी को साथ लेकर ससुराल गया था। मौका पाकर रात में चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर नकदी व सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने फोन कर दी तो होश उड़ गए। ससुराल से वापसी के बाद घर में सामान बिखरा हुआ मिला। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इसी गांव में 10 जुलाई को ग्राम प्रधान अनुज कुमार के घर चोर नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण पार कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: चोरो ने घर में घुसकर नगदी व जेवरात किए पार अभी तक घटना का खुलासा नही हो पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.