हरदोई, नवम्बर 14 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली थानाक्षेत्र के ग्राम बरौली में शनिवार को बंद मकान के कमरे में करीब 50 वर्षीय अधेड़ का सड़ा-गला शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नंद किशोर मौर्य उर्फ नन्दू के रूप में हुई है। वह मकान में अकेले रहकर जीवनयापन करता था। ग्रामीणों के मुताबिक, मानसिक रूप से अस्वस्थता के चलते उसकी पत्नी करीब 30 साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। मृतक का छोटा भाई बब्बल भी मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता है। उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि नंद किशोर की गांव में किसी से दुश्मनी नहीं थी। शनिवार को मकान से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पड़ोसी प्रेम कुमार सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी। पीआरवी 9006 और बघौली पुलिस ने अंदर से बंद कमरे में शव बरामद किया। सूचना...