हरदोई, जुलाई 2 -- Hardoi News: हरदोई। शहर के हरदोई-सीतापुर मार्ग स्थित फ्लाईओवर से गुरुवार दोपहर एक 15 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 20 फीट नीचे छलांग लगा दी। नीचे मिट्टी पड़ी होने के कारण उसकी जान बच गई। घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे फ्लाईओवर पर मौजूद लोगों ने किशोरी को अचानक नीचे छलांग लगाते देखा। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। किशोरी के पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान महक के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल पहुंची किशोरी की मां अन्नू ने बताया कि उनकी पहली शादी वर्ष 2006 में बेनीगंज निवासी राजेश से हुई थी। करीब एक वर्ष पहले उन्होंने कोतव...