हरदोई, अगस्त 14 -- Hardoi News: बिलग्राम, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एसआरएम पब्लिक स्कूल सदरपुर में प्री-प्राइमरी और प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न थीम पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। नर्सरी के बच्चों ने फलों की वेशभूषा धारण कर पोषण और स्वास्थ्य का संदेश दिया। एलकेजी के बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण कर देशभक्ति की भावना जगाई। यूकेजी के बच्चों ने 'सेव अर्थ' थीम के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं कक्षा एक के बच्चों ने शिव-पार्वती और रक्षाबंधन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। प्रबंधक रजनीकांत सिंह ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- हरियाली तीज एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन निर्देशिका ...