हरदोई, सितम्बर 5 -- Hardoi News: टड़ियावां, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले कई लोग आज भी पक्की छत के इंतजार कर रहे है। बरसात के दौर में भी फूस की झोपड़ी में दिन और रात गुजार रहे है। ऐसे में योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए जा रहे है। ग्राम पंचायत कुआंमऊ सेमरौली निवासी पीड़ित रामकुमार ने उसका पूरा परिवार छोटे छोटे बच्चों के साथ फूस की झोपड़ी में कई अरसे से निवास कर रहे हैं। पीड़ित रामकुमार के पुत्र बुद्धसेन ने बताया कि वर्ष 2015 में आवास योजना के तहत उसका सर्वे भी कराया था, किन्तु स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के चलते उसे योजना से कोसों दूर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: झोपड़ी गिरने से गृहस्थी का सामान बर्बाद आरोप है कि गांव में पात्रता श्रेणी में आने वाले कई ग्रामीणों को योजनाओं को लाभ अब तक नही...