हरदोई, जुलाई 17 -- Hardoi News: संडीला। कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीण हत्या कर शव लटकाने की आशंका जता रहे हैं। उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजनों ने पूर्व में धमकी दी थी। संडीला कोतवाली क्षेत्र के बेरेमऊ मजरा मांझगांव निवासी 23 वर्षीय आशीष यादव खेती किसानी करता था। आशीष के बड़े भाई सतीश यादव ने बताया कि आशीष का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इस बात की जानकारी होने पर युवती के पिता से आशीष का विवाद हुआ था। परिजनों के अनुसार, विवाद के बाद कार्रवाई के डर से आशीष अपनी बुआ के गांव पंचमखेड...