Hardoi News: फांसी के फंदे पर मिला अज्ञात युवक का शव
हरदोई, जुलाई 3 -- Hardoi News: कछौना। ग्राम लालपुर के निकट शारदा नहर पटरी के एक पेड़ से फांसी के फंदे पर अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने नहर किनारे एक पेड़ पर युवक के शव को फांसी के फंदे पर देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम ने शव को नीचे उतारकर मौजूद ग्रामीणों से शिनाख्त के प्रयास किये। बावजूद शव की पहचान नहीं हो सकी। इस सबंध में थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया शव की पहचान कराने के प्रयास जारी है। यह भी पढ़ें- सठियांव स्टेशन के पास पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.