हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: हरदोई। लोनार पुलिस ने फर्जी शादी कराकर ठगी करने के मामले में वांछित चल रहे एक हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लोनार थानाक्षेत्र के डभेलिया गांव निवासी रमेश के रूप में हुई है। बिलग्राम थानाक्षेत्र के परसोला गांव निवासी धनंजय सिंह ने 11 सितंबर 2021 को लोनार थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि रमेश समेत छह लोगों ने धोखाधड़ी कर उसकी झूठी शादी कराई और रुपये ठग लिए। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था। मामले में वांछित रमेश की गिरफ्तारी पर एसपी की ओर से एक हजार का इनाम घोषित था। यह भी पढ़ें- Jamtara News: शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण के मामले में आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा र...