हरदोई, सितम्बर 27 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। फर्जी और कूटरचित अभिलेखों के सहारे आंगनबाड़ी कार्यकत्री की संविदा नौकरी हासिल करने के मामले में पूर्व कार्यकत्री के खिलाफ शाहाबाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। डीएम के अनुमोदन के बाद हुई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बाल विकास परियोजना शाहाबाद के आंगनबाड़ी केंद्र घियरई में कार्यकत्री के पद पर तैनात रहीं सुनीता देवी पत्नी अरुण कुमार सिंह, निवासी ग्राम रामपुर हमजा के खिलाफ यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाल विकास परियोजना अधिकारी निशा सिंह की तहरीर पर शनिवार रात 11:04 बजे पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। तहरीर के मुताबिक सुनीता देवी ने संविदा के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर नियुक्ति पाने के लिए कूटरचित और फर्जी अभिलेख प्रस्तुत किए थे। विभागीय जांच में अभिलेखों के फर्जी पा...