Hardoi News: प्लास्टिक मुक्त गांव के लिए निकाली जागरूकता रैली
हरदोई, अगस्त 8 -- Hardoi News: हरदोई। कछौना के ग्राम पंचायत हथौड़ा में शुक्रवार को प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत जनजागरूकता रैली निकाली गई। गॉस्पेल इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड और एचसीएल फाउंडेशन की ओर से संचालित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित रैली में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के बाद ग्रामीणों के सहयोग से गांव में चिन्हित गंदे स्थानों की सफाई की गई। एचसीएल फाउंडेशन के परवेश कुमार, संस्था के जिला समन्वयक अभिषेक कुमार, विकासखंड समन्वयक संध्या पटेल व प्रफुल्ल अवस्थी समेत विजय, रमकोरा देवी, पुष्पा, सीमा और शिवा अग्निहोत्री मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.