हरदोई, अक्टूबर 18 -- Hardoi News: हरदोई। जनपद की बहुत ही चर्चित, लोकप्रिय सामाजिक संस्था प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। समिति की प्रदेश अध्यक्ष एवं विश्व रिकॉर्ड धारक कुमुदिनी देवी ने भाजपा नगर मंत्री प्रियंका सिंह को प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रियंका सिंह के मनोनयन की खबर आते ही जनपद में हर्ष का माहौल है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...