हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के सांडी रोड स्थित शिव हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। सुरसा थाना क्षेत्र के पौथेपुरवा मजरा महुराकला निवासी सुनील कुमार की पत्नी ज्योति को प्रसव के लिए 30 अक्तूबर को शहर कोतवाली क्षेत्र के सांडी रोड स्थित शिव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि ज्योति की हालत बिगड़ने के बावजूद समय पर उचित उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। उनका कहना है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उसकी जान गई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग...