हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के टोडरपुर निवासी 22 वर्षीय सत्यम ने बुधवार रात सकाहा मंदिर परिसर में अपनी प्रसाद की दुकान के पीछे फांसी लगाकर जान दे दी। सत्यम की सकाहा मंदिर में प्रसाद की दुकान थी। बुधवार रात वह दुकान बंद करने के बाद वहीं रुका था। देर रात उसने दुकान के पीछे फांसी लगा ली। सुबह परिजन और आसपास के दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई। सत्यम की शादी करीब छह महीने पहले मोहिता से हुई थी। उसकी मौत से पत्नी और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक सत्यम छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसके तीन भाई और तीन बहनें हैं। युवक के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...