हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: संडीला, संवाददाता। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग अनिल कुमार ने शनिवार को संडीला की नवीन मंडी में संचालित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद की प्रगति, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और खरीद व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीद में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने क्रय केंद्र पर खरीद से संबंधित अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अब तक हुई धान खरीद की जानकारी लेने के साथ ही वारदाने की उपलब्धता के बारे में भी पूछा। यह भी पढ़ें- Latehar News: धान अधिप्राप्ति की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : डीसी उन्होंने अधिकारियों से खरीद प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित ...