हरदोई, अक्टूबर 1 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के भूराटीकुर गांव निवासी अरुण कुमार वाजपेयी उर्फ पिंटू वाजपेयी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही विमल वाजपेयी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, गाली-गलौज और ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है। अरुण कुमार ने तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विमल वाजपेयी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और गाली-गलौज करता है। इससे उनकी सामाजिक छवि प्रभावित हो रही है। परिवार मानसिक परेशानी से गुजर रहा है। उन्होंने आरोपी की गतिविधियों से परिवार को किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज और ब्लैकमेल करने पर मुकदमा शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट के स्क्र...